बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने के बाद खुशी से झूमे रणवीर सिंह ने की ऐसी हरकत

author-image
Harmeet
New Update
बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने के बाद खुशी से झूमे रणवीर सिंह ने की ऐसी हरकत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह कभी अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण पर प्यार लुटाने का मौका नहीं छोड़ते हैं। बीती रात हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रणवीर सिंह ने स्टेज पर अपनी लेडीलव को किस किया। रणवीर और दीपिका का ये रोमांस वायरल हो रहा है। फिल्मफेयर अवॉर्ड में रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. रेड सूट पहने डैशिंग लुक में रणवीर सिंह स्टेज पर अवॉर्ड लेने पहुंचे। रणवीर को 83 में उनकी धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए ये अवॉर्ड मिला। सबसे खास बात ये है कि रणवीर को ये अवॉर्ड उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण से मिला। दीपिका फिल्म 83 की को-प्रोड्यूसर भी थीं। खैर, अवॉर्ड लेते वक्त रणवीर के चेहरे की मुस्कान देखने वाली थी। इस खास मौके पर रणवीर जहां सूटेड लुक में थे। वहीं दीपिका सिंपल और कूल लगीं। दीपिका लॉन्ग ब्लू शर्ट और मैचिंग डेनिम में नजर आईं।