ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा पदाधिकारियों के नामों का घोषणा

author-image
New Update
ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा पदाधिकारियों के नामों का घोषणा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की चर्चाओं के बीच ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा और जवाहर बाल मंच के साथ ही यूडब्ल्यूईसी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बाबत पत्र भी जारी कर दिया है। साथ ही कांग्रेस ने संजय नीरज को एससी मोर्चा दिल्ली के अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव की मंजूरी भी दी है।