टोक्यो ओलंपिक के सितारे आज लौट रहे वतन

author-image
New Update
टोक्यो ओलंपिक के सितारे आज लौट रहे वतन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम ऊंचा करने वाले कई खिलाड़ी आज स्वदेश लौट रहे हैं। इस खिलाड़ियों का दिल्ली में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आज सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के समर्थन में स्टेडियम में बड़ी संख्या में भीड़ जुट सकती है। इसे देखते हुए पूरी तैयारी कर ली गई है। भारत ने ओलंपिक में अब तक का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने सम्मान समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस को चिट्ठी भी लिखी है। इस ओलंपिक में ना सिर्फ भारत की झोली में 7 पदक आए हैं बल्कि 2008 के बाद पहली बार गोल्ड मेडल आया है।