प्रियंका चोपड़ा ने की सेल्फी शेयर, जिसे देखकर फैंस हुए क्रेजी

author-image
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने की सेल्फी शेयर, जिसे देखकर फैंस हुए क्रेजी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें दुनियाभर के लोग खूब पसंद करते हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखकर कर ही इस बात का पता लग जायेगा। इंस्टाग्राम पर आठ करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रियंका भी अपने फैंस का पूरा ध्यान रखी हैं और उनके साथ अपना हर सुख-दुख बांटती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने मातृत्व की झलक दिखाई लेकिन इस बार उन्होंने अपना एक बोल्ड रूप दिखाया है। हाल ही में एक सेल्फी शेयर की है, जिसे देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए गॉगल्स लगाए हुए हैं और लेटकर उन्होंने अपनी सेल्फी खींची है। इससे फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।