स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही एक्टिव रहती हैं। वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती। प्रियंका ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का एक नया वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मालती का यह वीडियो शेयर किया है ,जीसमें मालती डांस करती हुई नजर आ रही हैं। मालती को प्रियंका चोपड़ा ने गोद में ले रखा है और गाना चल रहा है 'ससुराल गेंदा फूल।' वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे प्रियंका बेटी को डांस की प्रैक्टिस करा रही हैं।