स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भोजपुरी सिनेमा के एक्टर दिनेश लाल यादव अपने गाने को लेकर काफी सुर्खियों में छाए हैं। एक बार फिर से दिनेश लाल यादव का गाना यूट्यूब पर बवाल मचा रहा है। इस गाने में दिनेश लाल यादव के संग आम्रपाली दुबे भी हैं। गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के डांस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस ने बहुत पसंद कर रहे हैं। गाना का नाम है 'नशा में चढ़ल बा अंखिया' जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिनेश लाल और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब झलक रही है। आम्रपाली दुबे की हॉट अदाएं देख कर फैंस भी मदहोश हो गए हैं।