स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: हिंदू धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। पितरों के तर्पण से लेकर दान- पुण्य व तंत्र- मंत्र की सिद्धि तक के लिए ये दिन खास माना जाता है। सबसे बड़ा हिंदू पर्व दिवाली भी अमावस्या को ही आता है।
भाद्रपद की अमावस्या में पितरों के साथ भगवान श्रीकृष्ण, मां दुर्गा व शनि देव को भी प्रसन्न किया जा सकता है। पिथौरा अमावस्या के नाम से जाने जानी वाली ये अमावस्या यदि सोमवार को आए तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है। 27 अगस्त को भाद्रपद अमावस्या को भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय दिन माना जाता है। ऐसे में इस दिन उनकी पूजा विशेष फलदायी मानी गई है।