तीज महोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा

author-image
Harmeet
New Update
तीज महोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: शहर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित तीज उत्सव में महिलाओं ने अपने शिल्प का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ में हरेली, तीजा और कर्मा जंयती को परंपरागत रूप से मनाया जाता है। आज शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर आयोजित तीज महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतिभागी महिलाओं के बीच संसदीय सचिव चंद्राकर पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। आज हाईस्कूल मैदान में आयोजित तीज महोत्सव का संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने दीप प्रज्जवलित कर शुभांरभ किया। इस दौरान ससंदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि हमारी संस्कृति में तीज उत्सव का बड़ा महत्व है। तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है। ​