बिधान उपाध्याय ने आसनसोल नगर निगम के मेयर पद की ली शपथ

author-image
Harmeet
New Update
बिधान उपाध्याय ने आसनसोल नगर निगम के मेयर पद की ली शपथ

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: आसनसोल नगर निगम उपचुनाव के वार्ड नंबर 6 से जीते तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार बिधान उपाध्याय 5 हजार 477 मतों से दर्ज की। आज उन्होंने आसनसोल नगर निगम के मेयर पद की शपथ ली। तृणमूल कार्यकर्ता कल से खुशी मना रहे है क्योंकि वह बाराबनी विधान सभा के विधायक होने के साथ-साथ जमीन से जुड़े नेता भी हैं। उनकी जीत के बाद लगभग हर व्यक्ति के मुंह में यह सुना रहा है कि विधान एक अच्छे व्यक्ति हैं और उनका सभी से संबंध अच्छा है इसलिए बिधान इतने वोटों से जीते हैं। शपथ लेने के दिन समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।