गूगल ने डूडल बनाकर याद किया सरला ठुकराल को

author-image
New Update
गूगल ने डूडल बनाकर याद किया सरला ठुकराल को

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारत की पहली महिला पायलट सरला ठुकराल को उनके 107वें जन्मदिन पर इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने आकर्षक डूडल बना कर याद किया है। गेस्ट आर्टिस्ट वृंदा झावेरी द्वारा डिजाइन किए गए इस डूडल में एक महिला को दर्शाया गया है, जो विमान उड़ा रही है। इस डूडल पर क्लिक करते ही यूजर्स को सरला ठुकराल से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाती है। सरला ठुकराल ने 21 साल की उम्र में अकेले विमान उड़ा कर भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों में एक मील का पत्थर जोड़ा था। गूगल ने इसी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए खास डूडल तैयार किया है। सरला ठुकराल का जन्म 8 अगस्त 1914 में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान दिल्ली में हुआ था। बाद में वह वर्तमान पाकिस्तान की लाहौर में चली गई। अपने पति एयरमिल पायलट से प्रेरित होकर उन्होंने पायलट बनने की ठानी उनके नक्शेकदम पर चलकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। 21 साल की उम्र में उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहन कर अपनी पहली एकल उड़ान के लिए एक छोटे से दो पंख वाले विमान के कॉकपिट में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने भारत में नया इतिहास रच दिया। उस वक्त समाचार पत्रों में यह लिखा गया था कि अब आकाश केवल पुरुषों का नहीं रह गया है।