जन्मदिन मुबारक हो सायरा बानो जी

author-image
New Update
जन्मदिन मुबारक हो सायरा बानो जी

एएएम न्यूज़, एंटरटेनमेंट ब्यूरो: मशहूर अदाकारा सायरा बानो आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 23 अगस्त 1944 में मसूरी में हुआ था। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत महज 17 साल की उम्र में की थी। वे अपने दौर की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेसे में से एक थी। सायरा शक्ल से बहुत मासूम दिखती थी। उनकी अदाकारी को भी उनकी मासूमियत की वजह से पसंद किया जाता था। बॉलीवुड में 'ब्यूटी क्वीन' कही जाने वाली सायरा बानो ने मात्र 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म 'जंगली' में शम्मी कपूर के अपोजिट रोल मिला था। बाद में उनकी शादी ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार से हुई। बहतरीन एक्टिंग के साथ साथ सायरा ने पारिवारिक जिंदगी में भी एक पत्नी का रोल बखूबी निभाया।​