एएनएम न्यूज, एंटरटेनमेंट: स्वरा भास्कर की फिल्म जहां चार यार का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में शिखा तलसानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा भी नजर आएंगी। फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए रिलीज की जाएगी। ये फिल्म ऐसी 4 महिलाओं की कहानी हैं जिनके जीवन में अलग अलग परेशानियां हैं। आखिरकार ये चारों तय करती हैं कि अपनी जिंदगी खुद के तरीके से जिएंगी. इसके बाद ये गोवा निकल जाती हैं और नई मुसीबतों में फंस जाती हैं। फिल्म को कमल पांडे ने डायरेक्ट किया है और विनोद बच्चन ने प्रोड्यूस किया है।