न्यूयॉर्क में इंडिया डे की परेड में शामिल हुए अल्लू अर्जुन

author-image
New Update
न्यूयॉर्क में इंडिया डे की परेड में शामिल हुए अल्लू अर्जुन

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: अभिनेता अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता आसमान छू रही है। हाल ही में अभिनेता ने वीडियो साझा किया है, जिसमें वह तिरंगा परेड में शामिल होते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अल्लू न्यूयॉर्क में थे। अल्लू अर्जुन यहां पर पत्नी स्नेहा रेड्डी समेत परेड में शामिल हुए थे। वीडियो में उन्हें राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर लहराते हुए देखा जा सकता है। जिसमे उल्लू अर्जुन को सफेद रंग के कुर्ते में देखा जा सकता है, वहीं स्नेहा रेड्डी पीले रंग के सूट में दिखाई दीं। दोनों को एक ओपन-टॉप गाड़ी में अभिवादन करते देखा जा सकता है।​