अनिल कपूर बन गए नाना

author-image
Harmeet
New Update
अनिल कपूर बन गए नाना

एएएम न्यूज़, स्टाफ रिपोर्टर: सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शनिवार को एक बच्चे को जन्म दिया है। सोनम के बेबी बॉय की खबर को नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। सोनम कपूर ने भी ये बड़ी जानकारी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बॉब मार्ले का गाना, थ्री लिटिल बर्ड्स भी लगाया है और साथ में ब्लू हार्ट इमोजी शेयर किया है। सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने अपनी स्टेटमेंट में लिखा, ”20.08.2022 को हमने हमारे खूबसूरत बेटे का जुड़े हुए हाथों और दिल से स्वागत किया है। सभी डॉक्टर्स, नर्स, दोस्तों और परिवार का हमारी इस जर्नी में सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है।”