'सुपर 30' के रंग में रंगेगा जापान

author-image
New Update
'सुपर 30' के रंग में रंगेगा जापान

एएनएम न्यूज: एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन की सुपरहिट फिल्म ‘सुपर 30’ जापान में रिलीज होगी। ऋतिक रौशन की फिल्म सुपर 30 वर्ष 2019 में प्रदर्शित हुई थी। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म गणितज्ञ और सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। इसको 31 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। भारत में ये तीन साल पहले रिलीज की गई थी। फिल्म में मृणाल ठाकुर ,नंदीश संधू ,अमित साध ,वीरेंद्र सक्सेना, ऋतिक रोशन,पंकज त्रिपाठी,विवेक झा और आदित्य श्रीवास्तव नजर आए थे। 'सुपर 30' जापान के सिनेमाघरों में 23 सितंबर को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म 31 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। 'सुपर 30' आनंद कुमार की बायोपिक है। आनंद गरीब स्टूडेंट्स को आईआईटी की तैयारी करवाते थे। इसके लिए वो उनसे कोई फीस नहीं लेते है।