एएनएम न्यूज, एंटरटेनमेंट: देश में इस वक्त हर कोई स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मना रहा है। हर कोई आजादी के अमृत महोत्सव को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है। तिरंगे को दिल में समां रहा है। वो तिरंगा जिसे कभी लहराने की इजाजत अपने ही देश में नहीं थी लेकिन वीरों का बलिदान व्यर्थ नहीं गया और आज तिरंगा वहां लहरा रहा है जहां कभी किसी ने सोचा भी नहीं था। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अभिनेता विवेक ओबरॉय पहुंचे हैं ब्रिटेन जहां उन्होंने ब्रिटिश संसद के सामने तिरंगा लहराकर आजादी के मायने हमें बता दिया है। वीडियो में विवेक ओबरॉय अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं और सभी हाथ में तिरंगा लेकर उसे शान से विदेशी धरती पर लहरा रहे हैं। विदेशी धरती खासतौर से ब्रिटेन में भारत की आन, बान और शान को गर्व से लहराकर सबका सीना चौड़ा कर दिया। विवेक की इस वीडियो पर उनके चाहनेवाले भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। विवेक अब बेहद ही कम फिल्मों में नजर आते हैं लेकिन उनका हर किरदार खास छाप दर्शकों के दिलों पर छोड़ता है।