शिकागो में गुरु रंधवा ने मनाया आज़ादी का जश्न

author-image
New Update
शिकागो में गुरु रंधवा ने मनाया आज़ादी का जश्न

एएनएम न्यूज, एंटरटेनमेंट: आज हमारे देश में अमृत महोत्सव के रूप में आजादी की 75वीं वर्षगांठ सेलिब्रेट किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर बॉलीवुड, टॉलीवुड के कई सितारें देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें सेलेब्स हमारे तिरंगे को सम्मान देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में पंजाबी और हिंदी इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले फेमस सिंगर गुरु रंधावा भी देशभक्ति के रंग में रंगे दिखे। सिंगर गुरू रंधावा हाल ही में शिकागो पहुंचे हैं। बता दें कि हाल ही में सिंगर ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह विदेश में भी तिरंगा लहराते दिख रहे हैं। सिंगर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, शिकागो में अपने सभी भारतीयों के साथ जश्न मना रहा हूं।'