स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : अनियन उत्तपम खाने और नाश्ते दोनों में ही बढ़िया लगता है। वेट लॉस जर्नी पर रहने वाले भी इसे खाने का मजा ले सकते हैं। इसे कई तरीके से बनाया जाता है जैसे वेजिटेबल उत्तपम, टोमाटो उत्तपम वगैराह। हम आपको बता रहे हैं अनियन उत्तपम बनाने की रेसिपी।
सामग्री : डोसा बैटर 1 छोटा प्याज, 2 छोटे हरी मिर्च, 1 छोटी गाजर, धनिया पत्ती, तेल या घी।
बिधि : सबसे पहले प्याज, हरा धनिया को अच्छे से धो कर बारीक काट कर अलग रख लें। हरी मिर्च को पतला काट कर अलग रख लें और गाजर को कद्दूकस करें। अब एक पैन को गर्म करें और अब तवे के सेंटर में डोसा बैटर डालें। अब इस बैटर को अच्छे से स्प्रेड करें। साइट में थोड़ा सा तेल या घी डालें। उत्तपम के ऊपर प्याज, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया समान रूप से डालें। इसे मध्यम आंच में कुछ मिनट के लिए पकने दें फिर तवे की सतह को छूने वाली तरफ से सुनहरी भूरी न हो जाए। उत्तपम को पलटें और दूसरी तरफ से भी मध्यम आंच में दो मिनट तक पकने दें। प्याज को पूरी तरह से पकने दीजिये और सुनहरा भूरा होने दीजिये । उत्तपम तैयार है इसे सर्विंग प्लेट पर निकालें और सांबर या चटनी के साथ सर्व करें।