गरियाबंद में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

author-image
New Update
गरियाबंद में बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

स्टाफ रिपोटेर, एएनएम न्यूज: पूरे भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। लोगों में जागरूकता आए और पूरा देश तिरंगा फहराए इसके लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गरियाबंद में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 850 बच्चों के ग्रुप को चार अलग अलग हिस्सों में बाटा गाया और उनके साथ स्थानीय ज़िला प्राशासन जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों ने भागीदारी की। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व व्यास्थपक जी॰डी॰ उपासने ने किया। यह यात्रा शिशु मंदिर से से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए गौरव पथ रोड से तिरंगा चौक पहुंची।​