रणबीर सिंह के घर पहुंची पुलिस

author-image
New Update
रणबीर सिंह के घर पहुंची पुलिस

स्टाफ रिपोटेर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपने अंतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में ये एक्टर अपनी न्यूड फोटो शूट कर तहलका मचाकर चर्चा का केंद्र बना था। दरअसल न्यूड फोटोशूट के बाद रणवीर सिंह विवादों में घिरते जा रहे हैं। हाल ही में एक्टर के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब इसी मामले में पुलिस, रणवीर सिंह के घर उन्हें नोटिस देने के लिए गई थी। रणवीर को 16 अगस्त तक यह नोटिस सौंपना है, लेकिन एक्टर मुंबई से बाहर गए हुए हैं। ऐसे में घर पर न होने की वजह से पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।​