दूल्हे ने किया खुलासा

author-image
New Update
दूल्हे ने किया खुलासा





स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: एक शादी के दौरान दूल्हे ने अपनी दुल्हन की पोल सरेआम खोल दी। दूल्हे ने सभी मेहमानों के सामने दुल्हन का एक अन्य व्यक्ति के साथ संबंध का खुलासा किया। दुल्हन का अफेयर उसके जीजा से चल रहा था, जिसका वीडियो दूल्हे ने सभी के सामने चला दिया। दुल्हन अपने जीजा के साथ उसे धोखा दे रही है। महिला अपनी गर्भवती बहन के पति के साथ बेड पर दिखाई दे रही है। चीन में नवविवाहितों को स्टेज पर देख सकते हैं। स्क्रीन पर वीडियो चलाते ही मेहमान पूरी तरह से हैरान रह गए। रिसेप्शन हॉल की दीवार पर दूल्हे ने प्रोजेक्टर के जरिए वीडियो प्ले किया। लोगों को जैसे ही इस असलियत का पता चला तो दुल्हन के होश उड़ गए। दुल्हन ने अपने पति पर गुलदस्ता फेंका और चिल्लाना शुरू कर दिया। दूल्हे ने भी चिल्लाकर बोला, 'क्या आपको लगता है कि मुझे इस बारे में पता नहीं था?' टिकटॉक पर शेयर किए जाने के बाद यह क्लिप काफी वायरल हो गई। लेकिन यह 2019 में ऑनलाइन सामने आया था।