भारत के इतिहास में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर होगा ऐसा

author-image
New Update
भारत के इतिहास में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर होगा ऐसा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: भारत इस साल 15 अगस्त पर 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसा होने वाला है, जो भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। लाल किले पर 15 अगस्त को होने वाले समारोह में पहली बार भारत में बनीं तोपों से सलामी दी जाएगी। आजादी दिवस पर हॉवित्जर तोपों से सलामी दी जाएगी। DRDO की ARDE ने स्वदेशी नई तोप ATAGS को डेवलप किया है। DRDO ने आर्टिलरी गन को रिप्लेस करने के लिए इस प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2013 में ही कर दी थी।​