दुल्हन ने जीता दिल

author-image
New Update
दुल्हन ने जीता दिल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज को खूब पसंद किया जाता है। कुछ वीडियोज दूल्हा-दुल्हन के क्यूट मोमेंट्स के होते हैं। कुछ बारातियों के अजब-गजब डांस के। ऐसे ही एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में दुल्हन की अदाओं को देख कोई भी इसका दीवाना बन सकता है। इस वीडियो में दुल्हन ने अपनी शादी की खुशी में कुछ ऐसा ही कर दिया कि लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।



सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बड़ा ही जबरदस्त वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दुल्हन अपने लाल रंग के शादी के जोड़े में गजब ढा रही है। इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। मेहमान भी बहुत खुश हो कर इस वीडियो में दुल्हन को तुलसी कुमार के गाए हुए गाने 'सैयां सुपरस्टार' पर धमाकेदार डांस करते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन के चेहरे को देखकर ही आप इसकी खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं। लोग दुल्हन की खूबसूरती और डांस के तारीफों के पुल बांधते दिखाई दिए। बहुत से लोग वीडियो को देखकर खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए।