स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: यूपी में भाजपा को एक के बाद एक ऐतिहासिक सफलताएं दिलाने वाले प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का प्रमोशन कर उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वहीं, झारखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है। जबकि प्रदेश सह संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश प्रदेश कर्मवीर को प्रदेश महामंत्री संगठन झारखंड नियुक्त किया गया है।