प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

author-image
New Update
प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह आइसोलेशन में हैं और सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रख रही हैं। जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी को दूसरी बार कोरोना हुआ है। इससे पहले भी तीन जून को प्रियंका गांधी व उनकी मां सोनिया गांधी कोरोना की चपेट में आ गईं थीं। ​