लंबे नाखूनों के जरिए इस महिला ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

author-image
New Update
लंबे नाखूनों के जरिए इस महिला ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: दुनिया में बहुत से लोगों के अंदर ऐसे रिकॉर्ड बनाने का जुनून होता है जिसके जरिए वो पूरी दुनिया में अपना डंका बजा सकते है। ऐसा ही अमेरिका की एक महिला ने अपने नाखूनों के दम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया मगर फिर एक हादसे ने उनसे उनका ताज छीन लिया और वो पूरी तरह से टूट गईं। अमेरिका के उटाह की रहने वाली ली रेडमंड ने साल 1979 से अपने हाथों के नाखूनों को काटना छोड़ दिया था। जब नाखून बढ़ाते-बढ़ाते उन्हें 19 साल हुए तो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें संपर्क किया और उनके नाखूनों को नापा जिसके बाद उनका नाम सबसे लंबी नाखूनों वाली महिला के तौर पर दर्ज किया गया।



साल 2008 तक उनके नाखूनों की लंबाई सबसे ज्यादा थी। उनके दोनों हाथों के नाखूनों की लंबाई मिलाकर 28 फीट 4 इंच थी। उनके दाएं हाथ के अंगूठे का नाखून 2 फीट 11 इंच का हो गया था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि वो खुद को चैलेंज दे रही थीं कि आखिर कब तक वो बिना नाखून काटे रह सकती हैं। जैसे-जैसे नाखून लंबे होते गए, वैसे-वैसे वो मुड़ते चले गए। वो रोज नाखूनों का ध्यान देती थीं और पेडिक्योर करवाती थीं और नाखून को ज्यादा सख्त बनाने के लिए उसे गर्म ऑलिव ऑयल में डुबाती थीं। इसके बाद वो नाखूनों को गोल्ड रंग से पेंट करती थीं जिससे वो सबसे अलग दिखे। हमेशा एक डेट तय करती थीं कि उस दिन नाखून काट देंगी मगर उनके नेल्स उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए और उन्होंने उसे काटना ही छोड़ दिया।