77 साल पहले आज ही के दिन मचा था मौत का तांडव

author-image
Harmeet
New Update
77 साल पहले आज ही के दिन मचा था मौत का तांडव

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: युद्ध हमेशा सत्ता की साजिशों, सनक और गलत नीतियों का अंजाम होते हैं, जिसमें बेगुनाहों की लाशें बिछ जाती हैं। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 1945 में अमेरिका ने जापान के हौसले पस्त करने के लिए छह अगस्त को उसके प्रमुख शहर हिरोशिमा पर दुनिया का पहला परमाणु बम गिराया था। इसके तीन दिन बाद यानी नौ अगस्त 1945 को नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया। लगभग 4000 डिग्री की गर्मी व आसमान से हुई काली बारिश ने जो मौत का तांडव मचाया, उसे देखे पूरी दुनिया सहम गई थी। इससे ये दोनों शहर बर्बाद हो गए थे और लाखों लोगों की मौत हुई। उसके बाद से समूची दुनिया में हिरोशिमा व नागासाकी दिवस मनाकर परमाणु हथियारों का विरोध किया जाता है।