बिंदास लुक में नजर आईं सोनाक्षी

author-image
New Update
बिंदास लुक में नजर आईं सोनाक्षी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड की दबंग गर्ल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर सोनाक्षी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी लंदन यात्रा की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी काफी बिंदास नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कुल चार तस्वीरें साझा की हैं। हर तस्वीर में उनका अंदाज जुदा लग रहा है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने ब्लैक कलर का ट्राउजर और व्हाइट कलर का शॉर्ट टॉप पहना हुआ है। उन्होंने मैरून कलर की लिपस्टिक से अपने लुक को कंपलीट किया है। इसके साथ सोनाक्षी ने एक ओवरसाइज डेनिम जैकेट पहने हुई है। ब्लैक कलर की कैप ने सोनाक्षी के लुक में चार चांद लगा दिए हैं। तस्वीरों में सोनाक्षी का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। ​