चीन में बेकाबू हुआ कोरोना

author-image
New Update
चीन में बेकाबू हुआ कोरोना

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: चीन में एक बार फिर से बेकाबू हो गया है कोरोना। चीन के ‘हवाई’ कहे जाने वाले सान्या शहर में शनिवार को अधिकारियों ने लॉकडाउन लगा दिया। इसके चलते वहां पर करीब 80 हजार पर्यटक फंस गए हैं। अधिकारियों ने पूरे शहर में एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। शनिवार सुबह से सान्या शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पाबंदी लगा दी गई है और लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। सान्या शहर की आबादी 10 लाख से ज्यादा है। देश के दक्षिणी तट पर स्थित हैनन प्रांत की राजधानी सान्या एक टूरिस्ट स्पॉट है। कोरोना के मामलों में आए इस अचानक उछाल ने चीन के लिए चुनौतियां बढ़ा दी हैं। अब उसके लिए जीरो कोविड और इकॉनमिक ग्रोथ की पॉलिसी के बीच बैलेंस बनाने में खासी मशक्कत करनी होगी।