पहली बार दिखा आलिया भट्ट का बेबी बंप

author-image
New Update
पहली बार दिखा आलिया भट्ट का बेबी बंप

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने जा रही हैं। वो अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी की खबर आने के बाद से अपने बंबी बंप को हर बार छिपाती नजर आई हैं। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया। हाल ही में वो अपने पति अभिनेता रणबीर कपूर और 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ मुंबई के इनफिनिटी मॉल के बाहर नजर आईं। इस दौरान आलिया ने ग्रे कलर का एक टाइट फिट वाला ड्रेस कैरी किया था। जिसमे उसका बेबी बंप साफ नजर आया। इस ड्रेस में आलिया बेहद क्यूट नजर आ रही थीं। वो रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी के साथ स्माइल करती हुई नजर आ रही है। ​