स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: पेट्रोल-डीजल के नए रेट रोजाना की तरह आज सुबह भी जारी हुए। महाराष्ट्र को छोड़ मध्य प्रदेश ,उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 76वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, कच्चा तेल पहले से और सस्ता हो गया है। ब्रेंट क्रूड जहां 93.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, वहीं डब्ल्यूटीआई 88.32 डॉलर प्रति बैरल पर है। इसके बावजूद अभी भी पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हुआ है। आज भी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 डीजल 89.62। मुंबई में पेट्रोल 106.31 डीजल 94.27। वही, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 डीजल 92.76।