महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 7000 मुर्गी के बच्चे का वितरण

author-image
New Update
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 7000 मुर्गी के बच्चे का वितरण

 राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज: माननीय मुख्मंत्री ममता बनर्जी के अनुप्रेरणा से सालानपुर पंचायत समिति की पहल पर प्रखंड पशु संसाधन विभाग के सहियोग से सालानपुर ब्लॉक बीडीओ कार्यालय प्रागण में स्वयं महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 720 महिलाओं को करीब 7000 मुर्गी के बच्चे दिए गये।



सलानपुर पंचायत सभापति फाल्गुनी कर्मकार घासी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एंव बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय के पहल पर महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए मुर्गी के बच्चों का वितरण किया गया है, जिससे महिलाओ मैं स्वयं रोजगार का सृजन करने में सुविधा होगी। इस दौरान पंचायत समिति अध्यक्ष फाल्गुनी कर्मकार घासी, उपाध्यक्ष बिधुत मिश्रा, बीएलडीओ डॉक्टर शुभाशीष पाल, पशु चिकित्सक डॉक्टर समेत अन्य मौजूद रहे।