स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 18 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने मालदीव की खिलाड़ी के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की है। सिंधु ने फतिमाह नब्बाह को सीधे सेटों में 21-4, 21-11 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।