बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 9 बाइक के साथ सरगना गिरफ्तार

author-image
Harmeet
New Update
बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 9 बाइक के साथ सरगना गिरफ्तार

टोनी आलम, एएनएम न्यूज: सिटी सेंटर में बाइक चोरी गिरोह का भंडाफोड़। मुख्य आरोपी राजेश मंडल भी पुलिस की गिरफ्त में। 9 बाइक भी बरामद की गई है। डीसी ईस्ट अभिषेक गुप्ता ने इस संबंध में बुधवार शाम दुर्गापुर थाने में संवाददाता सम्मेलन किया। बाइक चोरी गिरोह का सरगना राजेश मंडल काफी समय से दुर्गापुर सिटी सेंटर में शिकार की तलाश में रहता था। वह बांकुरा के शालतोड़ का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक वह यहीं से चोरी का कारोबार चलाता था। दुर्गापुर थाने की पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली। पुलिस ने 9 बाइक बरामद कर राजेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस हिरासत में ले लिया है और बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।



आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट डीसी ईस्ट अभिषेक गुप्ता ने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट किसी भी अवांछित घटना को रोकने और अपराधीयों को रोकने के लिए काम कर रहा है। पूजा से पहले दुर्गापुरवासी राहत महसूस कर रहे हैं। डीसी ने बताया कि शालतोड़ का रहने वाला आरोपी राजेश मंडल स्थानीय कुछ लोगों की मदद से बांकुड़ा, रानीगंज आदि इलाकों में इन बाइकों को बेचा करता था। उन्होंने ने बताया कि पुलिस इस बात की तलाश कर रही है कि और कितने लोग इस अपराध में संलिप्त हैं। उन्होंने आशा जताई कि दुर्गापुर अंडाल आदि इलाकों से भी चोरी की बाइक बरामद की जा सकेगी।