यूक्रेनी लड़की से शादी रचाई रशिया दूल्हा

author-image
New Update
यूक्रेनी लड़की से शादी रचाई रशिया दूल्हा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: रशिया दूल्हे ने यूक्रेनी लड़की से शादी रचाई। रूस-यूक्रेन दो दुश्मन देश भयंकर युद्ध से जूझ रहे हैं। अब प्राचीन सनातन भारतीय रीति-रिवाजों संग संबंधी बन गए। मूल रूप से रूस का रहने वाला लड़का, जिसे अब इजरायली राष्ट्रीयता प्राप्त है; वह दूल्हा बनकर बारात लेकर आया। जबकि यूक्रेन की लड़की ने दुल्हन बनकर मंगलवार को देवभूमि हिमाचल में सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंध गये। दोनों ने लग्न, वेद व मंत्रोच्चारण संग सात फेरे लिये। ऐसे में एक बार फिर से सनातन भारतीय पंरपंरा का विश्व शांति में अहम योगदान देखने को मिला।



मौजूदा समय में पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज के धर्मकोट में रहने वाले विदेशी मेहमान भारतीय पंरपंरा के सभी रीति-रिवाजों निभाते हुए नजर आए। जिसमें भारतीय संस्कृति की वेशभूषा में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए और सभी रस्में निभाईं। बैंड-बाजा-बारात के लिए लग्न व वेद सजाई गई। पंडित रमन शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ विवाह की सभी रस्में करवाई। इसके बाद विवाह समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए कांगड़ी धाम का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान नारायण मंदिर दिव्य आश्रम खड़ौता में नवविवाहित जोड़े ने आशिर्वाद भी प्राप्त किया है।