भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा

author-image
New Update
भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा है। अपने तीसरे मुकाबले में सविता पूनिया की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1-3 से हार गई। भारत के लिए मैच में इकलौता गोल वंदना कटारिया ने 60वें मिनट में किया। वहीं, इंग्लैंड के लिए पहला गोल जिसेल एंसली और दूसरा गोल टेस होवार्ड ने किया। हन्ना मार्टिन ने टीम के लिए तीसरा गोल किया। भारत ने इससे पहले घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था।