मेयर के खिलाफ मैदान में उतरे श्रीदीप चक्रवर्ती

author-image
New Update
मेयर के खिलाफ मैदान में उतरे श्रीदीप चक्रवर्ती

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के खिलाफ भाजपा ने अपने उम्मीदवार के रूप में श्रीदीप चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है। श्रीदीप चक्रवर्ती मेयर विधान उपाध्याय को कितना टक्कर दे सकेंगे ये तो चुनाव का परिणाम ही बताएगा। फिलहाल वे अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इसलिए आज भाजपा ने वार्ड उपचुनाव के प्रत्याशी श्री दीप चक्रवर्ती के नामांकन के दौरान अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया। भाजपा के नामांकन जुलूस में काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप दे, महिला मोर्चा नेत्री आशा शर्मा, प्रदेश नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी, अमित गोराई, सभापति सिहं समेत सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। श्री दीप चक्रवर्ती भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के शक्ल में सदर महाकमा शासक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात पुलिस के अधिकारियों ने महाकमा शासक कार्यालय के गेट पर ही भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। केवल प्रत्याशी के साथ जो लोग कार्यालय में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।



नामांकन भरने के बाद श्री दीप चक्रवर्ती ने कहा कि पूरे पश्चिम बंगाल में कोयला बालू पशु तस्करी हो रही है। इसके अलावा सरकार के कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वर्तमान में जिस तरह पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी महिला अर्पिता मुखर्जी के घर से करोड़ों करोड़ों रुपए बरामद हुई है। इससे इसे राज्य की जनता देख रही है कि किस तरह तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में राज्य का बुरा हाल कर दिया है। यही हाल आसनसोल नगर निगम के वार्डों का भी है। जहां ऊपरी तौर पर विकास की बात कही जा रही है लेकिन धरातल पर कोई भी विकास नहीं दिख रहा।