जानिए कैसा रहेगा मौसम?

author-image
New Update
जानिए कैसा रहेगा मौसम?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश की राजधानी दिल्ली के तापमान में इन दिनों हलकी गिरावट आई है। बारिश की गतिविधियों के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो आज, 2 अगस्त को भी दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वही, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रह सकता है। लखनऊ में आज गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। गाजियाबाद में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 4 अगस्त तक के लिए केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।आईएमडी ने कई जिलों के लिए चेतावनी भी जारी की है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल के 14 में से 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य चार के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं हुआ है।