घर में बांसुरी रखना क्यों माना जाता है शुभ ?

author-image
Harmeet
New Update
घर में बांसुरी रखना क्यों माना जाता है शुभ ?

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था और इस लिए जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए उनकी प्रिय चीजें उन्हें अर्पित की जाती हैं। अगर आप भी जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाना चाहते हैं और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा चाहते हैं, तो ये एक छोटा-सा उपाय चमत्कार कर सकता है।



हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्री कृष्ण को बांसुरी बेहद प्रिय है। इसलिए उन्हें बंसीधर, मुरलीधर जैसे नामों से पुकारा जाता है। वास्तु के अनुसार घर में बांसुरी रखना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि घर में लकड़ी, बांस, चंदन, पीतल या फिर सोना-चांदी की बांसुरी रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और विशेष मान्यता है कि श्री कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करने से व्यक्ति धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।