30 जुलाई 2022 का राशिफल

author-image
New Update
30 जुलाई 2022 का राशिफल

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 30 जुलाई यानी आज शनिवार है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइये जानते है आज का राशिफल। ​



मेष राशि: आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। नए संबंध से आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। आपका सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।



वृष राशि: आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। आप नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। दिन सामान्य रहेगा।



मिथुन राशि: आज दिन के उत्तरार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। रात्रि का समय मित्रों और परिजनों में हास-परिहास में व्यतीत होगा। दिन मिलजुला रहेगा।



कर्क राशि: आज आप खुद में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।



सिंह राशि: आज शत्रुजनित षड़यंत्र और लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुःश्चिन्ताओं से आपका मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें, परेशानी बढ़ सकती है।



कन्या राशि: आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख और पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी।



तुला राशि: आज आपकी पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। दूर-समीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यावसायिक शैथिल्य गृह प्रपंच से आपका अंतर्मन क्षुब्ध रहेगा।



वृश्चिक राशि: आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी सांठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।



धनु राशि: किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं अध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, वरना मुश्किल बढ़ सकती है। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा।



मकर राशि: आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से प्रतिकूलता हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में अनबन बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा।



कुंभ राशि: आज ग्रोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। आज के दिन उत्तरार्ध में वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने और स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है।



मीन राशि: आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति प्रथम तन लग्न भाव में मीन राशि का होकर तथा चन्द्रमा अपनी राशि वृष पर विराजमान है। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है।