स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज शुक्रवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अरण्यकाण्ड के पाठ का आज बहुत महत्व है। सावन में मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।
दिनांक - 29 जुलाई 2022
दिवस - शुक्रवार
माह - श्रावण, शुक्ल पक्ष,
तिथि - प्रतिपदा
सूर्योदय - 05:43am
सूर्यास्त - 07:15pm
नक्षत्र - पुष्य
सूर्य राशि - कर्क
चन्द्र राशि - कर्क
करण - कृषतुधन
योग - सिद्धि