स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: श्रीलंका के खराब आर्थिक हालातों से खुद को निकालने के लिए चीन से व्यापार, निवेश और पर्यटन के क्षेत्र में मदद मांगी है। जानकारी के अनुसार यह आर्थिक मंदी से उभरने की दिशा में एक कोशिश है। इसके लिए श्रीलंका ने चीन से चार अरब डॉलर की मदद मांगी है। 2.2 करोड़ की आबादी वाला यह द्वीप देश 1948 में आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ईंधन, भोजन और दवा की कमी से नाराज प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे शासक परिवार को गिरा दिया। ​