हिमाचल में जारी हुआ येलो अलर्ट

author-image
New Update
हिमाचल में जारी हुआ येलो अलर्ट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: देश के कई राज्यों में सावन की रिमझिम तो कई में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार यह अगले तीन-चार दिनों तक बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए चार दिनों के लिए येलो अलर्ट किया गया है। राज्य के मैदानी, मध्य और उच्च पर्वतीय भागों में 29 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका है। भूस्खलन की भी आशंका है। पर्यटकों व आम जनता को सतर्क रहने को कहा गया है। ​