New Update
/anm-hindi/media/post_banners/PLJFi9W5qYeFe62mT9xh.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन में खासा बिजी हैं। ऐसे में एक्टर को देर रात मुंबई में स्पॉट किया गया। अर्जुन कपूर को देखते ही उन्हें स्पॉट करने और कैमरों में क्लिक करने के लिए पैपराजी और फैंस जमा हो। जिसे देखकर अर्जुन कपूर सिच्यूएशन को संभालते दिखाई दिए क्योंकि ये सड़का काफी बिजी थी ऐसे में हादसा होना का भी डर था।