आज शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू

author-image
New Update
आज शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ लेंगी। सुबह 9:25 बजे द्रौपदी मुर्मू गार्ड ऑफ ऑनर के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी। 10:10 बजे कोविंद-द्रौपदी संसद के केंद्रीय कक्ष में पहुंचेंगे, पहुंचने के साथ राष्ट्रगान होगा। 10:15 बजे मुख्य न्यायाधीश द्रौपदी मुर्मु को शपथ दिलाएंगे। पहली बार 25 जुलाई 1977 को छठे राष्ट्रपति नीलमसंजीव रेड्डी ने शपथ ली थी। 25 जुलाई को शपथ लेने वाली द्रौपदी मुर्मु 10वीं राष्ट्रपति होंगी।