कॉमनवेल्थ गेम्स में किसने दिलाया था भारत को पहला स्वर्ण ?

author-image
New Update
कॉमनवेल्थ गेम्स में किसने दिलाया था भारत को पहला स्वर्ण ?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पहला पदक पहलवान राशिद अनवर ने 1934 लंदन में हुए खेलों में दिलाया था। उसी संस्करण में भारत ने पहली बार इन खेलों में हिस्सा लिया था। तब भारतीय दल में छह खिलाड़ी शामिल थे, जिन्होंने एथलेटिक्स और कुश्ती में हिस्सा लिया था। भारत को इन खेलों में अपना पहला स्वर्ण हासिल करने में 24 साल लग गए। पहला स्वर्ण 1958 में उड़न सिख मिल्खा सिंह ने कार्डिफ में दिलाया।