क्या सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल

author-image
New Update
क्या सस्ता हो सकता है पेट्रोल और डीजल

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते 2-3 दिन से कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेड कर रहा है। देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज भी स्थिर हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश भर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर आज भी राहत जारी है। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि कच्चे तेल के रेट में अगर लगातार गिरावट आई तो पेट्रोल और डीजल सस्ता हो सकता है।​