देखे वीडियो: लेडी लव मलाइका का हाथ थामे नजर आए अर्जुन कपूर

author-image
New Update
देखे वीडियो: लेडी लव मलाइका का हाथ थामे नजर आए अर्जुन कपूर

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: बॉलीवुड के हॉट कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा आजकल टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं।हाल ही में यह कपल एक साथ स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर स्टार कपल का वीडियो छाया हुआ है। इस पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हाथों में हाथ डाले नजर आए। इस पार्टी के लिए कपल ने वायलेट और पर्पल रंगों के आउटफिट चुने। लव बर्ड्स ने इवेंट में पहुंचते ही अपने स्टाइलिश आउटफिट्स से जमकर लाइमलाइट बटोरी। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना बांद्रा वाला फ्लैट बेच दिया था, जो मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में था। इसके बाद लोग कयास लगाने लगे कि कपल के बीच कुछ सही नहीं है। हालांकि उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है, उससे सारी अफवाहों पर विराम लग गया है।