क्या आप जानते हैं स्तनपायी जीवों के इतिहास के बारे में?

author-image
New Update
क्या आप जानते हैं स्तनपायी जीवों के इतिहास के बारे में?

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पृथ्वी के जीवन के इतिहास में प्राणियों के उद्भव का अहम स्थान है। इस अध्ययन से हमारे वैज्ञानिक यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि मनुष्य जैसे बुद्धिमान जीव का विकास कैसे हुआ। इसमें स्तनपायी जीवों का उद्भव एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इनके विकासक्रम में एक अहम बदलाव एंडोथर्मी का विकास यानी इनका गर्म खून का जीव हो जाना था।



आधुनिक स्तनपायी जीवों के पूर्वज आज से 3 करोड़ साल शुरुआती डायनासोर के साथ विकसित हो रहे थे। लिकन एंडोथर्मी क्षमता के विकास के बाद स्तनपायी जीवों में विविध वातावरण में रहने की क्षमता भी विकसित होती गई और उनमें भी विविधता आती गई। लिस्बन यूनिवर्सिटी के पेलियोएंटोलॉजिस्ट रिकार्डो एराजुओ की अगुआई में हुए अध्ययन में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की टीम ने ऐसे प्रमाण हासिल किए हैं जिनसे पता चलता है कि स्तनपायी जीवों में एंडोथर्मी कब विकसित हुई थी।



शोधकर्ताओं ने पाया कि 23.3 करोड़ साल पहले, डायनासोर के विकास काल में ही जीवों में खूनको गर्म रखनी की क्षमता एंडोथर्मी का सबसे पहले विकास हुआ था। और ये प्रमाण किसी खून में बल्कि स्तनपायी जीव के पुरातन पूर्वज के अंतर के कानों के जीवाश्म में मिले हैं।



आंतरिक कानों की संरचना के जरिए यह पता लगाया जा सकता की प्रजाति में एंडोथर्मी कब विकसित हुई थी। जब शोधकर्ताओं ने स्तनपायी जीवों के उद्भव के समय के दौरान पाई जाने वाली 56 विलुप्त प्रजातियों के जीवाश्म का विश्लेषण किया तो उनहोंने पाया कि उन्हीं के आकार के ठंडे जानवरों की तुलना में इनके अंदरूनी कान की नलिकाएं छोटी थीं।