/anm-hindi/media/post_banners/Dpz1oxBhFYFM7VWfvudg.jpg)
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जिस दिन आपको लड़कियों के साथ छेड़खानी, रेप जैसी वारदातों की खबरें पढ़ने और सुनने को नहीं मिलती। ऐसा नहीं है कि केवल आम लड़कियां ही छेड़खानी और यौन शोषण जैसी वारदातों से से गुजरती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई शर्मनाक घटना का जिक्र किया। सुष्मिता ने अपने साथ हुई छेड़खानी की वारदात को जब सबसे सामने रखा और उसके आरोपी के बारे में खुलासा किया तो सबसे होश उड़ गए।
प्रेस को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि एक 15 साल के लड़के ने एक अवार्ड शो में उनके साथ छेड़छाड़ की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘उस लड़के को लगा था कि यहां काफी ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो रखी है तो किसी को पता नहीं चलेगा कि यह हरकत किसके द्वारा की गई है। लेकिन यह उसकी गलतफहमी थी मैंने उसका हाथ अपने पीछे से पकड़ लिया और मैं यह देखकर हैरान रह गई कि यह तो केवल एक 15 से 16 साल का लड़का है।’
/anm-hindi/media/agency_attachments/7OqLqVqZ67VW1Ewake8O.png)